{"_id":"5ba16528867a557f6149cdac","slug":"15373038305-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोक पर किसान से पशु लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोक पर किसान से पशु लूटे
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तमंचे की नोंक पर तीन पशु चोरी
जानीखुर्द। गांव नंगला जमालपुर से अज्ञात आधा दर्जन बदमाशों ने एक किसान के घेर से तमंचों की नोंक पर दो भैंस और एक भैंसा चोरी कर लिया। घटना की तहरीर पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दी है।
गांव नंगला जमालपुर निवासी विजयपाल सोमवार की रात को अपने घेर में सोया हुआ था। आधी रात के दौरान आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर विजयपाल के घेर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर सोए हुए विजयपाल को जगाकर अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने विजयपाल के घेर में बंधी दो भैंस और एक भैंसा लूट लिया। चार बदमाश लूटे गए पशु लेकर चले गए, जबकि दो बदमाश विजयपाल को तमंचे की नोंक पर घेर में बंधक बनाकर बैठे रहे। करीब एक घंटे बाद दोनों बदमाश भी मौके से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानी थाने में दी गई है।