फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जितेन्द्र की हत्या में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

जितेन्द्र की हत्या में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जितेन्द्र की हत्या में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार
11 सितंबर को बनी थी जितेंद्र की हत्या की प्लानिंग
विज्ञापन

बाफर गांव में जितेंद्र की हत्या का मामला
पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा
11 सितंबर को पूर्व ब्लॉक प्रमुख का दूसरा बेटा पुराने मामले में गया था जेल

जानी/मेरठ। गांव बाफर में शुक्रवार को दिन दहाड़े घर में घुसकर किसान जितेंद्र की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि सितंबर सितंबर को किसान की हत्या की प्लानिंग बनी थी, जिसके बाद एक आरोपी पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार बाफर गांव में शुक्रवार को घर में घुस कर अपने घर के बरामदे में खाट पर सोए जितेंद्र पुत्र कंवल सिंह की कनपटी से सटा कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जितेंद्र के बेटे विशाल ने गांव के ही पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबीरी के चार बेटों विकेंद्र उर्फ गौरी, छंगा उर्फ नगेंद्र, लोकेंद्र उर्फ भूरा और कवींद्र पुत्र गण चंद्रवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने गांव बाफर के पास से घटना में नामजद करवाए गए कवींद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी कविंद्र को जेल भेज दिया। एसपी देहात का कहना है कि कविंद्र से पूछताछ में सामने आया कि प्रधानी के चुनाव में जितेंद्र ने पर्चा भरा था। जहां उसका अपने ही गांव के रहने वाले विकेंद्र उर्फ गौरी से विवाद हो गया था। लेकिन बाद में गांव के लोगों ने समझाया तो जितेंद्र चुनाव में बैठ गये थे। कुछ समय पहले गांव के बाहर साइकिल टकराने को लेकर भी जितेंद्र का आरोपी पक्ष से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

एक सप्ताह से ही आरोपी पक्ष के पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा विकेंद्र उर्फ गौरी ने किसान जितेंद्र की हत्या की प्लानिंग बनाई थी। जिसके बाद गौरी ने अपने भाइयों से कहा कि वह यदि जेल चला जाए तो उस पर हत्या का शक नहीं होगा। जिसके बाद विकेंद्र उर्फ गौरी 11 सितंबर को सिविल लाइन थाने में 2010 में दर्ज हुए धोखाधड़ी के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। पुलिस ने विकेंद्र उर्फ गौरी के खिलाफ 120 बी में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed