{"_id":"5b997e04867a557ec31fac6e","slug":"15367859084-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य ने एक को नामजद करते हुए आफिस में घुसकर धमकी देने का आरोप लगा तहरीर दी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाचार्य ने एक को नामजद करते हुए आफिस में घुसकर धमकी देने का आरोप लगा तहरीर दी।
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नवजीवन किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने गांव निडावली निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ जबरन आफिस में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा अभद्रता करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया है।
नवजीवन किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने गांव निडावली निवासी एक व्यक्ति आरोप लगाया कि वे मध्यावकाश के दौरान कार्यालय में बैठे थे। उसी समय आरोपी जबरन अंदर घुस आया। उसने जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। वहां उपस्थित शिक्षकों ने उसे समझाने एवं रोकने की कोशिश की परंतु वह नहीं माना। आरोपी उनको धमकी देता रहा कि कॉलेज से बाहर निकलते ही देख लेगा तथा नहर पुल से नीचे फेंक देगा। कॉलेज स्टाफ को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। प्रधानाचार्य ने तहरीर में कोई अनहोनी होने की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।