{"_id":"5b870da542c792463f794dce","slug":"15355774971-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी स्टैंड पर दो छात्र गुटों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी स्टैंड पर दो छात्र गुटों में मारपीट
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। पुलिस चौकी के पास टैक्सी स्टैंड पर बुधवार को दो छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस खाली हाथ रही।
नगर में छात्र गुटों में संघर्ष आम बात हो गई है। आए दिन छात्र गुटों में मारपीट के चलते आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को दो छात्र गुटों में गुड़ मंडी में जमकर संघर्ष व फायरिंग हुई थी। पुलिस इस मामले में खाली हाथ रही। बुधवार को भी कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करके आने के बाद दो छात्र गुटों में कहासुनी के बाद टैक्सी स्टैंड पर झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। छात्रों में मारपीट होते देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र भाग निकले। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि छात्रों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।