{"_id":"5b845c8b42c792466049b18d","slug":"153540108813-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग रेप के आरोपियों को जंगल में दबोचने के दौरान पुलिस मुढभेड, पैर में गोल लगने से एक आरोपी घायल , दोनों आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंग रेप के आरोपियों को जंगल में दबोचने के दौरान पुलिस मुढभेड, पैर में गोल लगने से एक आरोपी घायल , दोनों आरोपी दबोचे
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। रविवार शाम शौच के लिए जंगल गई मंदबुद्धि एवं मूक-बधिर युवती को गांव के ही दो युवकों ने जंगल में दबोच लिया तथा गैंगरेप किया। इसी दौरान ंउसकी तलाश करती हुई जंगल पहुंचीं युवती की मां एवं चाची ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। रविवार को आरोपियों की घेराबंदी की सूचना पाकर खासपुर के जंगल में पहुंची पुलिस ने उन्हें ईख में घेर लिया। जिस पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।
क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि एवं मूक बधिर युवती रविवार शाम शौच के लिए घर से निकली। वह काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटी। इस पर मां एवं चाची उसकी तलाश में निकली। वे जंगल में ईख के खेत के समीप पहुंचीं। वहां उन्होंने सोनू पुत्र यामीन एवं देवेंद्र पुत्र नेपाल गैंगरेप करते दिखे। इस पर दोनों महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी जंगल की ओर भाग गए। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने पूरी रात जंगल में आरोपियों की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित पक्ष सोमवार सुबह थाने पहुंचा तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया। उधर, ग्रामीण दोनों आरोपियों की तलाश में लगे रहे। पुलिस को सोमवार सुबह दोनों आरोपियों के जंगल में घेरने की सूचना मिली। इस पर खरखौदा थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को गांव खासपुर में जंगल में ओमवीर त्यागी के गन्ने के खेत में घेर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से खेत से बाहर निकलकर खुद को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शूरू कर दी। जिसमें एक गोली पुलिस की जीप के शीशे में लगी। इसमें चालक बाल-बाल बचा। वहीं, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली सोनू पुत्र यामीन के पैैर में लगी। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। पुलिस ने दोनों से एक-एक तमंचा एवं कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने घायल आरोपी सोनू को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला समेत कई मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
सीओ समेत कई थानों की फोर्स पहुंची
खरखौदा पुलिस जैसे ही दोनों बदमाशों की तलाश में पहुंची तथा कांबिंग शुरू करने से पहले वायरलेस सेट से दोनों आरोपियों के घेरे जाने की सूचना फ्लैश कर दी। खरखौदा पुलिस ने फोर्स की मांग की। हालांकि जब तक दूसरे थानों की फोर्स मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको दबोच लिया। कुछ समय बाद ही मुंडाली थाने की फोर्स एवं सीओे किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसमें जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने तमंचों समेत दबोच लिया है। दोनों ने जघन्य अपराध किया है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
मुख्य बातें
खरखौदा पुलिस ने खासपुर के जंगल में घेरा, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को गोली लगी