{"_id":"5b77315742c79246730f4572","slug":"15345380627-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक माहौल बिगाडने के लिए सोशल मीडिया पर हो रहा मैसेज वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांप्रदायिक माहौल बिगाडने के लिए सोशल मीडिया पर हो रहा मैसेज वायरल
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर का माहौल बिगाड़ने के लिए शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मेसेज वायरल हो रहा है। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इनकार किया है।
नगर स्थित एक मंदिर के निकट से समुदाय विशेष की युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगाकर ले जाने का मैसेज शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि मेसेज पढ़ने वाले लोग इसे एक-दूसरे को वायरल करते रहे। कुछ लोगों ने इस मामले की तहकीकात करने का प्रयास किया, परंतु ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया। मैसेज में जिस मंदिर एवं युवक का जिक्र किया गया। उस नाम का युवक मोहल्ले में नहीं रहता है। माना जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने नगर का माहौल बिगाड़ने के लिए ये मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया है। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई मामला नहीं है।