फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव अटौरा में दो पक्षों में मारपीट में दोनों ही पक्ष से एक एक महिला घायल।

गांव अटौरा में दो पक्षों में मारपीट में दोनों ही पक्ष से एक एक महिला घायल।

Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गांव अटौरा में दो पक्षों में मारपीट में दोनों ही पक्ष से एक एक महिला घायल।
मवाना। गांव अटौरा में शुक्रवार देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों ही पक्ष से एक-एक महिला घायल हो गईं। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

गांव अटौरा निवासी मनीषा पुत्री राजपाल ने बताया कि बच्चों के विवाद में आरोपी पक्ष ने मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से सविता पत्नी हरवीर ने बताया कि सब्जी खरीदने को लेकर हुए विवाद में आरोपी पक्ष ने मारपीट कर घायल किया है। वह 8 माह की गर्भवती है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायल महिलाओं को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी एम पी सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बहन के ससुराल वालों ने मारपीट की
मवाना। नगर के अटौरा रोड निवासी शरीफ ने पुत्री के ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
अटौरा रोड निवासी शरीफ पुत्र अब्दुल अजीज ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक साल पूर्व मोहल्ले के ही युवक से की थी। जिसमें उसने हैसियत से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज लाने को लेकर उसकी लड़की का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने छह माह पहले लड़की को घर से निकाल दिया। तभी से वह उनके पास है। ससुराल वालों ने तलाक के कागज भिजवाए तो उन्होंने लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उसका पुत्र इरशाद गुड़ मंडी में सब्जी की ठेली लगाता है। देर शाम लड़की के ससुराल वाले वहां पहुंचे तथा उसके पुत्र इरशाद के साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी तथा दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed