{"_id":"5b6def674f1c1b54208b810a","slug":"15339313599-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
गौतमबुद्धनगर के थाना चौगानपुर के गांव खेड़ा निवासी साजिद पुत्र लियाकत ने बताया कि उसकी मां शकीना बीती दो जून को किठौर क्षेत्र के गांव राधना में रिश्तेदारी में गई थी। इसी दौरान राधना निवासी शहजाद पुत्र शौकत, शफीक, साजिद, शादाब पुत्र शौकत तथा आस मौहम्मद पुत्र अनीस ने अगवा कर हत्या कर दी। उन्होंने शव की छिपा दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मामूली बारिश से कई जगह जलभराव
किठौर। कस्बा किठौर, शाहजहांपुर, महलवाला, फतेहपुर, मितापुर, राधना, नंगली,गोविन्दपुर, भड़ौली आदि गांवों में शुक्रवार देर शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, जगह-जगह जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को निकलना मुश्किल हो गया। उधर, बारिश से थाना परिसर में पानी भर गया। जिसके चलते पुलिसकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शिवालयों में गूंजे बोल बम के जयकारे
किठौर। कस्बा और आसपास के गांवों के मंदिरों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। उधर, ग्राम भड़ौली में गोरक्षा सेवा समिति के विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान ने गुरु महाराज भानू गिरि के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बोल बम बम के जयकारों से गुंजायमान हो गया।