{"_id":"5b68a3c24f1c1bac7d8b6c2d","slug":"153358431415-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर में गोली से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानपुर में गोली से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। गांव खानपुर के एक बाग में पांच दिन पूर्व गोली से घायल मिले युवक की सोमवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक पर आत्महत्या करने के लिए गोली मारने की रिपोर्ट जानी थाने में दर्ज है।
गांव खानपुर में गत बृहस्पतिवार दोपहर में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बंटी के बाग से गोली चलने की आवाज सुनी थी। इस पर ग्रामीण खेत पर पहुुंचे। उन्हें बाग में स्थित ट्यूबवेल के नजदीक एक युवक सिर में गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ा दिखा था। उसके पास ही तमंचा पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल मेें भर्ती कराया। घायल युवक 22 वर्षीय संजीव पुत्र प्रमोद निवासी दुर्गापुरम टीपी नगर मेरठ की सोमवार को उपचार के दौरान मेरठ निजी अस्पताल में मौत हो गई। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार घटना की रिपोर्ट बाग मालिक ने जानी थाने में युवक द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास की दर्ज कराई थी। दूसरी ओर गांव खानपुर में चर्चा है कि स्वयं को गोली मारने की घटना प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई है। युवक का गांव की ही एक छात्रा से एकतरफा प्रेम-प्रसंग बताया। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने स्वयं को गोली मारी थी।