{"_id":"5b6211ec4f1c1bb24b8b655d","slug":"153315376615-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण कर जानलेवा हमला बोलने का एक आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण कर जानलेवा हमला बोलने का एक आरोपी पकड़ा
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मवाना। मिल बाईपास के निकट स्प्रिंग डेल्स स्कूल के कक्षा 12 के छात्र का बस से अपहरण कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे बच्चा जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि नगर निवासी मौ. कैफ पुत्र तालिब मेरठ-बिजनौर मार्ग स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। बीती मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक दर्जन युवकों ने मिल बाईपास के निकट बस रोककर छात्र मोहम्मद कैफ का हथियारों के बल पर अपहरण करने का प्रयास किया था। इस दौरान युवकों ने बस में तोडफ़ोड़ एवं फायरिंग की थी। जिस कारण बच्चों में दहशत फैल गई थी। जानलेवा हमले में घायल छात्र ने पास में बन रही कॉलोनी के आफिस में घुसकर जान बचाई थी। इस मामले में छात्र ने फलावदा रोड निवासी सागर पंडित पुत्र मूलचंद एवं प्रियांशु गुर्जर उर्फ बिट्टू व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार दबिश देकर सागर को पकड़ लिया। सागर फलावदा रोड स्थित एक कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। उसने बताया कि वह इस मारपीट में शामिल नहीं था। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। पुलिस ने सागर को बच्चा जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि सागर को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
मुख्य बातें
पकड़ा गया आरोपी फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का है छात्र