फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक को बदमाशों ने अगुवा कर मारपीट कर जंगल में बेहोश कर छोडकर फरार।

युवक को बदमाशों ने अगुवा कर मारपीट कर जंगल में बेहोश कर छोडकर फरार।

Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
युवक को बदमाशों ने अगुवा कर मारपीट कर जंगल में बेहोश कर छोडकर फरार।
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर के जंगल में मंगलवार शाम ट्यूबवेल पर नहा रहे युवक का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। उसका नौकर बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस के साथ युवक की तलाश की परंतु रात तक सुराग नहीं लग सका। युवक बुधवार सुबह युवक ग्राम ऐंची के जंगल में युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में हंगामा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने घायल युवक को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्राम अगवानपुर निवासी वरीस (25) पुत्र रहीस मंगलवार शाम नौकर उमेश के साथ गांव के जंगल में जुम्मा की ट्यूबवेल पर नहा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उमेश एवं वरीश के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह नौकर उमेश बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग गया। बदमाश तमंचे के बल पर वरीश को बाइक पर बैठा कर अपहरण कर ले गए। वहीं, नौकर उमेश ने गांव अगवानपुर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने अपहरण की सूचना पुलिस दी। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ गांव के आसपास के जंगल में रातभर वरीश की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों को बुधवार सुबह वरीश गांव ऐंची के जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बदमाशों ने वरीश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर रखा था। जिससे परिजनों एवं ग्रामीणों आक्रोश पैदा हो गया। पुलिस की मौजूदगी में हंगामा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को शांत करते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने घायल वरीश को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई सलीम ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ितों ने तहरीर दी है। जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्यूबवेल पर नहाते समय कर दिया था हमला
ग्रामीणों को आज सुबह ऐंची के जंगल में पड़ा मिला युवक

ग्रामीण का शव हौज में पड़ा मिला
परीक्षितगढ़। ग्राम नारंगपुर निवासी एक अधेड़ का शव मध्य गंग नहर पटरी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के समीप स्थित ट्यूबवेल की हौज में पड़ा मिला। ग्रामीणों एवं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम नारंगपुर निवासी 50 वर्षीय धर्मवीर जाटव पुत्र सुखवीर ने मध्य गंग नहर पटरी के समीप ग्राम खटकी निवासी अशोक की जमीन चौथाई पर खेतीबाड़ी के लिए ले रखी थी। वह अधिकतर खेत पर बनी झोपड़ी में ही रहता था। धर्मवीर मंगलवार सुबह खेत पर गया था परंतु घर नहीं लौटा। उसके पड़ोसी सतवीर व धर्मपाल बुधवार को खेत पर काम करने गए। उन्होंने धर्मवीर का शव ट्यूबवेल की हौज में पड़ा देखा। उसके चेहरे पर चोट की निशान थे और कान, नाक से खून बह रहा था। सतवीर ने घटना की जानकारी धर्मवीर के परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। वे दर्जनों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस ने लोगों को शांत कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि धर्मवीर का शव का शव हौज में पड़ा मिला है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उपेक्षा के चलते बसपा छोड़ी
बहसूमा। बसपा के जिला प्रभारी एवं मुस्लिम धोबी विकास समिति के अध्यक्ष रामराज निवासी शमीम अहमद ने बुधवार को बसपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा जब से मेरठ की मेयर बनी हैं। उनमें घमंड आ गया है। वे बसपा के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही हैं। शमीम अहमद ने कहा कि पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ वे दिन-रात करके उनकी पत्नी को मेयर बनवाने में जुटे रहे। मेयर बनते ही उन्होंने उनकी उपेक्षा की। योगेश के साथ 20 साल के सफर को उनकी कार्य शैली में आए परिवर्तन के खिन्न होकर पार्टी छोड़नी पड़ी है। इस मौके पर अरविंद चौहान, देवेंद्र उपाध्याय, मौ. उमर सैफी, आकाश, सुंदर, इस्लामुद्दीन आदि कार्यकर्ताओं ने अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed