फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानलेवा हमले के आरोपी ने सिपाही से रायफल छीनकर तानी

जानलेवा हमले के आरोपी ने सिपाही से रायफल छीनकर तानी

Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपी ने सिपाही से रायफल छीनकर तानी
मोदीपुरम/दौराला। थाना क्षेत्र के सकौती गांव के जंगल में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर तमंचा बरामद कराने आए जानलेवा हमले के आरोपी ने दौराला पुलिस के सिपाही से रायफल छीनकर तान दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपी से रायफल छीनी। वहीं, आरोपी ने ईंट मारकर अपना सिर फोड़ लिया। आरोपी ने कोर्ट के आदेश पर बनाई जा रही वीडियो देख पुलिस को तमंचा बरामद कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला बीती एक जून की शाम का है। सकौती निवासी अमरदीप पुत्र जगशोरण एवं उसके पिता ने शौकिंद्र, उसके भाई जितेंद्र और उसके पिता परण सिंह पर तमंचे से कई राउंड फायरिंग की थी। उन्होंने बमुश्किल जान बचाई थी। ग्रामीणों ने मोबाइल के माध्यम से वीडियो बना ली थी। इसके आधार पर पुलिस को आरोपी के खिलाफ सुबूत मिले। पीड़ित शौकिंद्र ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी ने अमरदीप कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट में आरोपी से घटनास्थल से तमंचा बरामद कराने के लिए रिमांड की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने सुबह दस से दोपहर 3 बजे तक का रिमांड दिया था। कोर्ट ने पुलिस को रिमांड एवं तमंचा बरामद कराने के समय वीडियो रिकार्डिंग करने का आदेश दिया था। आरोपी दो वकीलों की देखरेख में दौराला थाने में रिमांड पर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी अमरदीप से पूछताछ की तो उसने घटना में प्रयुक्त तमंचा सकौती के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी दी थी। पुलिस उसे कैमरे की देखरेख में लेकर सकौती के जंगल में पहुंची। इस पर उसने पुलिस पर फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसने हमराह गौरव की राइफल छीनकर उस पर तान दी। इस पर सकौती चौकी इंचार्ज एसआई जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुधीर मलिक, यशवीर सिंह व सचिन आदि ने आरोपी को धर दबोचा। इसके बाद आरोपी ने रास्ते में पड़ी ईंट से अपना सिर फोड़ लिया। पुलिस अमरदीप को लेकर थाने पहुंची और गंभीर धाराओं में खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दौराला सीएचसी में उपचार के बाद आरोपी को दोबारा जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं कराऊंगा तमंचा बरामद
पुलिस कोर्ट से आरोपी की निशानदेही पर घटना में उपयुक्त तमंचा बरामद कराने के लिए सकौती के जंगल में पहुंची तो वह वीडियो रिकार्डिंग होती देख भड़क गया। उसने साफ कहा कि उससे तमंचा बरामद कर फंसाना चाहते हो। इसलिए तमंचा बरामद नहीं कराउंगा। उसने यहां ड्रामा किया और अपना सिर तक फोड़ लिया।

वर्जन
आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद करने के लिए ले जा रहे थे। उसने सिपाही से रायफल छीनने का प्रयास किया तथा स्वयं अपना सिर फोड़ लिया। पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि तमंचा नहीं बरामद हुआ है। उसे डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।- मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला
मुख्य बातें
कोर्ट के आदेश पर वीडियो रिकार्डिंग होती देख बिफरा आरोपी, ईंट से अपना सिर फोड़ा
सकौती गांव में जानलेवा हमले के आरोपी ने बरामद नहीं कराया तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed