{"_id":"5b4a630d4f1c1b572f8b45b2","slug":"153160167413-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा पार्षद की स्कूटी की चाबी निकालकर बोला, कागज और हेलमेट लाओं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारोगा पार्षद की स्कूटी की चाबी निकालकर बोला, कागज और हेलमेट लाओं
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। भाजपा पार्षद ने दरोगा पर चेकिंग के दौरान अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। इस दौरान दरोगा और भाजपाइयों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
पल्लवपुरम वार्ड 57 के पार्षद विक्रांत ढाका की पल्लवपुरम फेज दो डिवाइडर रोड पर दुकान है। यहां चौराहे पर दरोगा महेंद्र शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे पार्षद ने कहा कि सीओ दौराला ने आदेश दिए थे कि यहां पर चेकिंग नहीं होगी। इस बीच दरोगा ने पार्षद की स्कूटी से चाबी निकाल ली और हेलमेट एवं अन्य कागज दिखाने को कहा। पार्षद ने फोन करके अन्य भाजपाइयों को बुला लिया। इस पर दर्जनों भाजपाई वहां पहुंच गए और दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही पार्षद ने सीओ दौराला पंकज सिंह और विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद सीओ ने दरोगा को वहां चेकिंग न करने के आदेश दिए। इस दौरान मंडल महामंत्री दौराला गौरव चौहान, पवन ठाकुर, धर्मेंद्र चौहान, अमित गुर्जर आदि मौजूद रहे।
पुलिस की शह पर बिक रही अवैध शराब
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान आदि ने आरोप लगाया कि पुलिस जहां चेकिंग कर रही है और वहां से 50 मीटर की दूरी पर डबल स्टोरी में घरों में शराब बेची जा रही है। पुलिस की शह पर ये काम हो रहा है। लेकिन पुलिस चेकिंग के नाम पर उगाही कर रही है।
विज्ञापन
सीओ ने दिया था आश्वासन
भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका का कहना है कि जहां पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, वह चेकिंग का प्वाइंट नहीं है। दो दिन पहले कांवड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक में सीओ के सामने वहां पर चेकिंग न करने की मांग रखी गई थी, जिस पर सीओ ने आश्वासन देकर चेकिंग न करने की बात कही थी। दारोगा ने अभद्रता की। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दरोगा महेंद्र शर्मा का कहना है कि वह चेकिंग कर रहे थे, उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह पार्षद हैं। कागज दिखाने की बात कही गई थी। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
दारोगा की अभी हाल ही में पोस्टिंग हुई है। वह शाम के समय चेकिंग कर रहे थे। जिसको लेकर पार्षद से चेकिंग को लेकर कुछ बात हो गई थी। पार्षद ने दारोगा पर आरोप लगाया है, जांच की जाएगी। पंकज कुमार सिंह, सीओ दौराला