फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पिता की तेहरवी में शामिल होने गए वेटनरी चिकित्सक का बदमाशों ने खंगाला घर

पिता की तेहरवी में शामिल होने गए वेटनरी चिकित्सक का बदमाशों ने खंगाला घर

Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पिता की तेहरवी में शामिल होने गए वेटनरी चिकित्सक का बदमाशों ने खंगाला घर
मोदीपुरम (मेरठ)। अक्षरधाम कॉलोनी में रविवार रात चोरों ने एक पशु चिकित्साधिकारी का बंद घर खंगाल डाला। वे नकदी जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान ले गए। चिकित्सक ने पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अक्षरधाम कॉलोनी निवासी डॉ. अशोक कुमार सकौती स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी हैं। डॉ अशोक ने बताया कि रविवार को उनके पिता की तेरहवीं थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी मनीषा और बच्चों के साथ तेरहवीं में शामिल होने के लिए बिजनौर के धामपुर स्थित अपने पैतृक गांव गए थे। सोमवार सुबह वे लौटे तो घर के अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि मेन गेट का ताला बंद था। डॉ. अशोक के अनुसार चोर सोने का हार, सोने की अंगूठी, कुंडल, चांदी के सिक्के और 23 हजार नकदी समेत करीब आठ लाख का सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

घटना में नजदीकी शामिल
पुलिस के अनुसार पशु चिकित्साधिकारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई नजदीकी है। क्योंकि चोर अलमारी में रखी नकदी और जेवरात ही ले गए। इसके अलावा घर में रखे किसी अन्य सामान को चोरी नहीं किया। वहीं पल्लवपुरम क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed