{"_id":"5b3009a24f1c1bca228b7642","slug":"152987485116-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व छेड छाड में रिपोर्ट दर्ज, एक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व छेड छाड में रिपोर्ट दर्ज, एक को जेल भेजा
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व छेड छाड में मामला दर्ज, एक को जेल भेजा
खरखौदा। दो दिन पहले गांव काजीपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई थी जब पीड़ित पक्ष की महिला अपने पति को बचाने के लिए पहुंची तो आरोपी पक्ष ने महिला के साथ मारपीट की तथा कपडे़ भी फाड़ दिए थे। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक आरोपी को जेल भेज दिया।
गांव काजीपुर में भाई-भाई में संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। तीन भाइयों का परिवार तो गांव काजीपुुर में ही रह रहा है। लेकिन चौथा व सबसे छोटा भाई दिल्ली में एक प्राइवेट शिक्षण संस्था में शिक्षक है। वह अपने परिवार के साथ ही कई वर्षों से दिल्ली में ही रह रहा है। छोटे भाई का आरोप था कि तीनों भाई उसके घर व अन्य संपत्ति में हिस्सा देने से इंकार कर रहे हैं। उसने कई बार रिश्तेदार व पुलिस प्रशासन को साथ लेकर अपने हिस्से की मांग की थी लेकिन आरोप है कि दोनों बडे़ भाई उसे हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में पीड़ित जबरन अपने मकान में आकर रहने लगा। दो दिन पहले दंपति अपने मकान में ही था। तो घर में घुसे अन्य भाइयों सहित श्रीचंद, धर्मबीर व राजेश सभी लोगों ने पीड़ित पर हमला कर दिया। बाद में शोर सुनकर जब व्यक्ति की पत्नी अंदर से बाहर आई तो उसने अपने पति को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले महिला के साथ मारपीट की तथा बाद में महिला के बदनीयत से कपडे़ फाड़ दिए। जब पीड़ित पक्ष अपनी तहरीर लेकर पुलिस चौकी पहुंचा था तो पुलिस ने आरोपी पक्ष के साथ साठगांठ कर पीड़ित पक्ष को ही थाने पर बैठा लिया था। लेकिन जब महिला ने पुलिस अधिकारियों से बातकर पुलिस की शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो आरोपी धर्मबीर व राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन शनिवार रात्रि में धर्म जो ही हृदय रोग से पीड़ित था तो पुलिस ने उसे थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया तथा रविवार को पुलिस ने राजेश को जेल भेज दिया।