फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन मंदिरों के दानपात्र तोडकर चोरी।

तीन मंदिरों के दानपात्र तोडकर चोरी।

Sat, 23 Jun 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
तीन मंदिरों के दानपात्र तोडकर चोरी।
हस्तिनापुर। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हस्तिनापुर में पारणा तीर्थ स्थल के तीन मंदिरों से चोरों ने जाल के ताले तोड़कर उसमें रखी धनराशि चुरा ली। वहां मौजूद चौकीदारों को इसका पता तक नहीं चला। भगवान ऋषभ देव के पारण के मूल स्थल चरण मंदिर पर चोरों ने चार गल्ले तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली। वहीं, श्री वल्लभ सूरीश्वर महाराज जी मंदिर स्थित गल्ले का ताला तोड़कर धनराशि चोरी कर ली गई। सूचना पर मंदिर प्रबंधक तेजपाल सिंह और पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच चोरी की तहरीर दी गई।
विज्ञापन


युवक सकुशल घर पहुंचा, सर्च अभियान रोका
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को आयोजित गंगा स्नान मेले में ग्राम अलीपुर मोरना निवासी अरुण कुमार (21) पुत्र चंद्रपाल साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। वह परिजनों को वहां नहीं मिला। जिससे उसके गंगा में डूब जाने की आशंका हो गई। इस पर प्रशासन सख्त हो गया और अधिकारियों ने पीएसी गोताखोरों को बुलाकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी। उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट से कहीं चला गया था। उसके डूबने की आशंका के चलते सभी परेशान हो गए थे। पता चला कि वह दोस्त के साथ उसके ग्राम चला गया था। युवक के शनिवार को सकुशल घर पहुंच जाने पर परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही सर्च अभियान रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed