फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहल्ला प्रभातनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

मोहल्ला प्रभातनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

Thu, 14 Jun 2018 07:47 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला प्रभातनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
सरधना। प्रभातनगर में बुधवार रात चोरों ने ट्रांसपोर्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर वारदात की। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। परिवार के सदस्य दस जून को मकान का ताला लगाकर दिल्ली रिश्तेदारी में गए हुए थे। मकान में दो नाली बंदूक भी रखी हुई थी। चोर करीब 9 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के साथ फोरेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन

बिनौली रोड मेनका फैक्ट्री के निकट मोहल्ला प्रभातनगर निवासी राजेश पालीवाल और उसका भाई राधेश्याम पुत्रगण ओमप्रकाश रहते हैं। राजेश पालीवाल ने बताया कि दस जून को दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार गया हुआ था। वे मकान का ताला बंद करके गए थे। घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी बीच 13 जून की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर दो मंजिला मकान में चोरी की। चोर दो नाली लाइसेंसी बंदूक, करीब नौ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। राजेश पालीवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फोरेंसिक जांच टीम ने मौके पर जाकर जांच की। एसएसआई मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस के साथ ही फोरेंसिक जांच टीम ने भी किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed