{"_id":"5b2120164f1c1b624d8b60cf","slug":"15288975613-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना की युवती समलैंगिक रिश्ते में रहने की जिद पर अड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवाना की युवती समलैंगिक रिश्ते में रहने की जिद पर अड़ी
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। समाज समलैंगिक रिश्तों को आज भी गलत मानता है। भले ही कोर्ट ने समलैंगिक रिश्ते बनाने की इजाजत दे दी हो। कस्बे में भी बुधवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया। थाने पहुंची एक युवती पड़ोसी एक अन्य युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। हालांकि युवती के परिजनों ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया और युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती सिलाई-कढ़ाई करती है। बताया कि पड़ोसी युवती उसके घर सिलाई-कढ़ाई कराने के लिए अक्सर आती थी। इसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दौरान सिलाई-कढ़ाई करने वाली युवती का रिश्ता तय हो गया। इसकी जानकारी पाकर पड़ोसी युवती ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं, समलैंगिक रिश्ते में रहने का उस पर दबाव बनाने लगी। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने दबाव बना रही युवती को समझाया परंतु वह नहीं मानी। इस पर उन्होंने बुधवार को थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दूसरी युवती से पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों आपस में प्यार करते हैं। युवती ने उसे प्रेम-पत्र भी दिए थे। वहीं, युवती जिद पर अड़ी रही तथा शादी करने की इच्छा जताई। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और सहेली की शादी तुड़वाने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बातें
जिद पर अड़ी युवती ने रिश्ता तुड़वाने की दी धमकी
परेशान परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे