फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवती की संदिग्ध हालात में मौत, ऑनर किलिंग की मचा हल्ला

युवती की संदिग्ध हालात में मौत, ऑनर किलिंग की मचा हल्ला

Sun, 10 Jun 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
युवती की संदिग्ध हालात में मौत, ऑनर किलिंग की मचा हल्ला
दौराला। क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ और इंस्पेक्टर दौराला मयफोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी की। पुलिस श्मशान पहुंची परंतु वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि युवती की चचेरी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मृतका के परिजनों को गांव के गण्यमान्य लोगों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवती दो दिन पूर्व परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी। युवती शनिवार को घर लौटी तो परिजनों ने उसे डांट लगाई। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के डर से पुलिस को सूचना दिए बिना युवती का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को रविवार दोपहर ऑनर किलिंग की जानकारी हुई। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ दौराला पंकज कुमार, इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र मयफोर्स के साथ गांव पहुंचे और जानकारी की। उन्हें पता चला कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसी बीच मृतक युवती की चचेरी बहन खुद का नाम मृतका का नाम बताने लगी। इस पर पुलिस को शक हुआ। इस आधार पर पुलिस मृतका के परिजनों और उसकी चचेरी बहन को थाने ले आई। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। सीओ दौराला पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल मृतका के परिजनों को छोड़ दिया है। यदि लिखित में शिकायत मिलेगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने एसपी सिटी, एसएसपी को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया और युवती द्वारा आत्महत्या होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

युवती की मौत की जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची थी। वहां से परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मामला आत्महत्या का निकला। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर परिजनों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है। हत्या का मामला सामने नहीं आया।-मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर, दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
मृतका की चचेरी बहन खुद का बता रही थी मृतका का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed