{"_id":"5b156db44f1c1bac6e8b617f","slug":"15281310017-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व सात हजार की नगदी लूटी, पुलिस ने किया चोरी में मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व सात हजार की नगदी लूटी, पुलिस ने किया चोरी में मामला दर्ज
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। हथियारबंद बदमाशों ने रविवार को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर से कूड़ी गांव जा रहे बाइक सवार को संप कोल्ड स्टोर के सामने गिरा दिया। इसके बाद बाइक सवार को गन प्वांइट पर लेकर उससे बाइक, सात हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। आरोप है कि लूट पीड़ित तहरीर देने थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
परतापुर के गांव खानपुर निवासी नवीन पुत्र राजवीर सिंह ने बताया कि उसका साला ओमपाल रविवार को गांव कूड़ी आया हुआ था। रविवार देर रात्रि में नवीन को जानकारी मिली कि उसकी सास की तबियत अचानक बिगड़ गयी है। इस पर उसके साले ओमपाल को रात्रि में ही घर लौटने के लिए कहा गया। जिस पर ओमपाल अपने बहनोई की प्लेटिना बाइक लेकर खानपुर से गांव कूड़ी के लिए चला। वह हापुड़-मेरठ रोड पर कस्बा में संप कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचा तो पीछे से अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने ओमपाल की चलती बाइक को लात मारकर गिरा दिया। ओमपाल कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया तथा उससे बाइक, मोबाइल और करीब सात हजार रुपये लूट लिये तथा फरार हो गए। इसके बाद ओमपाल ने किसी राहगीर की मदद से अपने परिजनों को जानकारी दी। ओमपाल सोमवार सुबह थाने पहुंचा तथा लूट की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को इंश्योरेंस नहीं मिलने का मामला बताकर चोरी में मामला दर्ज कर दिया।
मामला गंभीर है लूट का मामला लूट में ही दर्ज होना चाहिए। यदि खरखौदा पुलिस ने ऐसा किया है तो इसकी जांच कराई जायेगी। वहीं लूट में ही मामला दर्ज कराया जाएगा।-चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
विज्ञापन
मुख्य बातें
हापुड़-मेरठ मार्ग पर संप कोल्ड स्टोर के सामने हुई वारदात
पुलिस रिपोर्ट लूट के बजाय चोरी में दर्ज की