{"_id":"5b0ff9c44f1c1bac6e8b581c","slug":"15277736418-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर कंपनी के कर्मचारी से बाइक व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर कंपनी के कर्मचारी से बाइक व नकदी लूटी
Updated Thu, 31 May 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम ततीना मोड़ पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बुधवार देर रात टावर कंपनी के एक कर्मचारी से हथियारों के बल पर बाइक और नकदी लूट ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
मवाना के मोहल्ला काबली गेट निवासी अनुज पुत्र मुन्ना टावर कंपनी में कर्मचारी है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार देर रात वह अपनी बाइक होंडा साइन से किला परीक्षितगढ़ से लौट रहा था। ततीना मोड़ के पास पहुंचते ही दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिर गया। इस पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे 45 सौ रुपये, मोबाइल एवं बाइक लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किसी तरह पीड़ित ने मामले की जानकारी यूपी 100 को दी। इस पर यूपी 100 एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सके। एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।