{"_id":"5b0ed1834f1c1bab6e8b55f0","slug":"152769780114-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाडपुर से अपहरण हुई दो बहनों को पुलिस ने किया बरामद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झिंझाडपुर से अपहरण हुई दो बहनों को पुलिस ने किया बरामद।
Updated Wed, 30 May 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। ग्राम झिंझाड़पुर के समीप कोल्हू से अपहृत लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने दोनों लड़कियों का मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश कर दिया।
दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम झिंझाड़पुर के समीप कोल्हू से दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर लिया था। घटना के संबंध में लड़कियों के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई जिलों की खाक छानी परंतु सफलता प्राप्त नहीं मिली थी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से ही अपहरणकर्ताओं का लड़कियों के पिता पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। फैसला नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने प्रभारी निरीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि सुबह में उन्हें जानकारी मिली थी कि फलावदा थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित दो लड़कियां हाइवे के समीप सकौती नंगली वाले रास्ते पर खडे़ होकर बस का इंतजार कर रही हैं। वे कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस बताए स्थान पर पहुंची और दोनों बहनों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों लड़कियों के माता-पिता को थाने बुलाकर शिनाख्त कराई। वहीं, उन्हें मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया।