फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंस्पेक्टर के बेटे ने रोब गालिब कर पुलिसकर्मियों के साथ कर दी मारपीट

इंस्पेक्टर के बेटे ने रोब गालिब कर पुलिसकर्मियों के साथ कर दी मारपीट

Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के बेटे ने रोब गालिब कर पुलिसकर्मियों के साथ कर दी मारपीट
मोदीपुरम। इंस्पेक्टर के बेटे ने चेकिंग कर रही पुलिस के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर एक युवक ने बाइक चोरी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेज दो निवासी अमर सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर है और मुरादाबाद पीटीसी में पढ़ाते हैं। बताया गया कि उनका बेटा अभिषेक वर्मा शनिवार शाम फेज टू से बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस बीच फेज दो निवासी अमित गिरी ने उस पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए चौराहे पर चेकिंग कर रही पल्लवपुरम पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने इंस्पेक्टर के बेटे को रोक लिया तो वह पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर का बेटा है। उस पर बाइक चोरी का आरोप है। लेकिन बाइक उससे बरामद नहीं हुई है। जिसके चलते आरोपी युवक को सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed