फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नंगला हरेरू में दबिश, एक गिरफ्तार

नंगला हरेरू में दबिश, एक गिरफ्तार

Sun, 20 May 2018 07:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
नंगला हरेरू में दबिश, एक गिरफ्तार
फलावदा। गांव नंगला हरेरूमें गोकशी की सूचना पाकर दबिश देने पहुंची पुलिस पर गोकशी कर रहे लोग फायर करके फरार हो गए। पुलिस ने एक क्विंटल गोमांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, स्कूटर कब्जे में लिया तथा मौके से खोखा बरामद किया। पुलिस पर फायर तथा जानलेवा हमला करने एवं गोकशी करने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा विनय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली थी। जिसमें बताया कि ग्राम नंगला हरेरू में कुछ लोग एक मकान में गोकशी कर रहे हैं। पुलिस के साथ ग्राम नगला हरेरू पहुंचे। वहां बाइक और स्कूटर पर बोरों में मीट लाते कुछ लोग दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उन लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की परंतु आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति नवाबुद्दीन पुत्र सजाउद्दीन निवासी नगला हरेरू को एक क्विंटल गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से एक खोखा बरामद हुआ। थाने के दरोगा विनय कुमार ने गांव के ही नवाबुद्दीन, वाहिद, नवाब मतीन, वसीम, साजिद, जाहिद, शहजाद, अहसान, कल्लू , उस्मान, अफसर के खिलाफ गोकशी व जान से मारने की नीयत से फायर करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी नवाजुद्दीन को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हालांकि बाकी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि गांव में गोकशी की जा रही है। गाय के मीट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। बरामद मीट का नमूना सील कर प्रयोगशाला भेजा गया है। हालांकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


फलावदा पुलिस पर बदमाश हावी
मवाना। योगी राज में जहां प्रदेश में बदमाश घबराए हुए हैं। वहीं, बदमाश फलावदा पुलिस पर हावी हैं। पुलिस पर एक माह में दो बार हमला हो चुका है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है योगी राज में पुलिस सूबे में बदमाशों पर कहर बरपा रही है। लगातार एनकाउंटरों से बदमाश घबराए हुए हैं। फलावदा थाना ऐसा है जहां बदमाशों के हौसले अभी बुलंद हैं। नंगला हरेरू में गोकशी की सूचना पाकर गई पुलिस पर तस्करों ने हमला बोल दिया। दिनदहाडे़ पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गए। इससे पहले गांव सनौता में हिस्ट्रीशीटर के घर असलाह होने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस पर उसने हमला बोल दिया था। वह फायर करते हुए फरार हो गया था। पुलिस को घर से तमंचा आदि मिला था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एक माह में दो बार पुलिस पर हमला साबित कर रहा है कि बदमाश पुलिस पर हावी हैं। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि सनौता में हमले आरोपियों के खिलाफ दबिशें दी जा रही हैं, शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। नंगला हरेरू के मामले में भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


हमला कर महिला को घायल किया
फलावदा। ग्राम कुंडा निवासी मंगल सिंह ने चार लोगों के खिलाफ मां को घायल कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ग्राम कुंडा निवासी मंगल सिंह पत्र ओमपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि वह रविवार को खेत में काम कर रहा था। गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उसकी मां शीशपाली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के संबंध में चार लोगों को के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed