{"_id":"5aeddeda4f1c1b58098b8048","slug":"152553852111-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को गन प्वाइंट पर लेकर टाटा मैजिक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को गन प्वाइंट पर लेकर टाटा मैजिक लूटा
Updated Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को गन प्वाइंट पर लेकर टाटा मैजिक लूटा
खरखौदा। गांव बहरानपुर स्थित एक निजी स्कूल का एक मैजिक चालक पास के ही गांव उलधन में बच्चों को छोड़कर जब वापस लौट रहा था तो रास्ते में पहले से ही खडे़ सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने चालक को गन प्वाइंट पर लेकर मैजिक, मोबाइल फोन लूट लिया तथा फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे मैजिक स्वामी ने इस मामले में पुलिस कंट्रोल रुम को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले को फाइनेंस से जुड़ा मान रही है।
गांव खंदावली निवासी महिला रेखा त्यागी पत्नी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनका क्षेत्र के गांव बहरानपुर में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल है। रेखा रानी ने बच्चों को लाने व ले जाने की यातायात व्यवस्था भी स्कूल की ओर से ही कर रखी है। रेखा का ही एक टाटा मैजिक शनिवार को बच्चों को लेकर पड़ोस के ही गांव उलधन गया था तथा वापस लौटने के दौरान जब मैजिक उलधन तोड़ी तिराहे पर पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े सेंट्रो सवार कुछ युवकों ने मैजिक को रोक लिया तथा मैजिक चालक अंकित पुत्र कर्ण सिंह निवासी खंदावली को गन प्वाइंट पर ले लिया। चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर खड़ा कर लिया तथा चालक का मोबाइल छीनकर मैजिक भी लूटकर ले गए। बाद में चालक ने बहरानुपर स्थित स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा त्यागी को मामले की सूचना दी। रेखा ने इस मामले में पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मैजिक स्वामी रेखा त्यागी व चालक अंकित दोनों को थाना ले आई। महिला ने इस मामले में तहरीर दी है।
पूछताछ में मामला फाइनेंस से जुड़ा मिला
थाना पहुंची रेखा त्यागी व चालक अंकित दोनों से थाना इंचार्ज एएसपी अमित कुमार आनंद ने पूछताछ की। जिसमें जानकारी हुई कि यह मैजिक रेखा त्यागी ने एक वर्ष पहले किठौर क्षेत्र से खरीदा था। जिसकी एवज में महिला ने पहले 52 हजार, 28 हजार व फिर 25 हजार की रकम दे दी थी। लेकिन मैजिक स्वामी ने अभी तक भी गाड़ी के कागज नहीं दिए हैं। वहीं जब जानकारी की गई तो गाड़ी की फाइनेंस की कई किस्त भी रुकी मिली। इसके बाद भी मामले की जांच की जा रही है।