फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हैप्पी शर्मा गया जेल, वीआईपी ट्रीटमैंट के साथ भेजा थाना से

हैप्पी शर्मा गया जेल, वीआईपी ट्रीटमैंट के साथ भेजा थाना से

Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हैप्पी शर्मा गया जेल, वीआईपी ट्रीटमैंट के साथ भेजा थाना से
खरखौदा(मेरठ)।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर स्थित विवाह मंडप में शादी समारोह में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसमें पुलिस ने मृतक पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसके दोस्त हैप्पी शर्मा को हिरासत में लिया था। जांच में हैप्पी शर्मा ही हर्ष फायरिंग का आरोपी निकला था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
छह दिन पहले गांव लालपुर स्थित एक विवाह मंडप में आई बारात आई थी। जिसमें रात्रि में जैसे ही चढ़त हो रही थी तो विवाह मंडप से 50 मीटर पहले ही शादी में शामिल होने आये गाजियाबाद निवासी दीपांशु की गोली लगने से मौत हो गयी थी। पुलिस पूछताछ में पहले तो दोनों पक्ष मृतक की शिनाख्त करने से इनकार करते रहे। इस पर पुलिस ने मृतक के मोबाइल पर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी पहचान दीपांशु के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उसका दोस्त हैप्पी शर्मा निवासी गाजियाबाद ही उसे इस शादी में लाया था। हादसे के बाद हैप्पी शर्मा मौके से भाग गया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही उसे हिरासत में ले लिया था। पुलिस जांच में हैप्पी शर्मा की ही गोली दीपांशु को लगी थी। जिससे उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन

वीआईपी ट्रीटमेंट
जब हैप्पी शर्मा को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उसके अच्छे रसूख के चलते सिपाहियों की बैरक में रखा गया। एसएसपी थाने पहुंची तथा मामले की जांच की तो हैप्पी को आरोपी ठहराया। पुलिस ने बुधवार को हैप्पी शर्मा को थाने से कोर्ट पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जाने लगा। हैप्पी शर्मा को पुलिस उसी की लग्जरी गाड़ी से सीएचसी भेजा। बाद में मेडिकल परीक्षण के बाद जब हैप्पी शर्मा को कोर्ट में पेश करने के लिये भेजा गया। इससे पहले तो एएसपी ने उसे अपनी कार में बैठा लिया परंतु बाद में उसे सरकारी गाड़ी से कोर्ट में भेजा गया। वहीं, इस बाबत एएसपी से इसकी जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed