{"_id":"5ad26d364f1c1b66098b4901","slug":"1523739961412-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्हैड़ा में 12 साल में इस बार नहीं निकली शोभायात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्हैड़ा में 12 साल में इस बार नहीं निकली शोभायात्रा
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दो अप्रैल को हुए उपद्रव के बाद की सख्ती कहें या कारण कुछ ओर, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर पल्हैड़ा में 12 साल में पहली बार शोभायात्रा न निकलने का रिकॉर्ड टूट गया। इस बार न तो आयोजक दिखाई दिए और न ही शोभायात्रा निकाली गई। पहली बार यहां बिना शोभायात्रा के ही खानापूर्ति कर दी गई।
आंबेडकर जयंती पर हर साल पल्हैड़ा गांव में दलित समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। शहर की तरह देहात क्षेत्र में यह सबसे बड़ी शोभायात्रा मानी जाती है। जो पल्हैड़ा से लेकर पूरे मोदीपुरम क्षेत्र में भ्रमण करती है। जिसकी कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर दी जाती थी। लेकिन बीती दो अप्रैल को दलित आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के बाद न तो आयोजक दिखाई दिए और न ही किसी ने शोभायात्रा के लिए कोई आवेदन किया। इस बार शोभायात्रा में कोई बखेड़ा न हो जाए, इसको देखते हुए आयोजकों ने भी सरेंडर कर दिया। पल्हैड़ा गांव और मोदीपुरम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है कि इस बार कोई भी भव्य आयोजन नहीं किया गया।
भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण
मोदीपुरम। पल्हैड़ा में शनिवार दोपहर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, पार्षद विक्रांत ढाका, जिला महामंत्री हरेंद्र कुमार, अनुज राठी, आमिर अली आदि मौजूद रहे।