{"_id":"5aca825f4f1c1b051d8b569c","slug":"152322109013-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश
मेरठ। पति पर तलाक की धमकी देने का आरोप लगाकर एक विवाहिता ने ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार भावनपुर निवासी युवती की शादी करीब छह माह पूर्व शहर निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज उत्पीड़न होने पर विवाहिता मायके आ गई थी। ससुराल वालों ने कई बार पंचायत की। लेकिन एक बार भी पति उसे लेने नहीं आया। आरोप है कि शनिवार रात विवाहिता को उसके पति ने शराब के नशे में कॉल कर तलाक देने और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। जिस पर विवाहिता ने घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ का सेवन कर लिया। हसनपुर चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने विवाहिता के बयान दर्ज किए। उधर, ससुराल वालों ने आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।