फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिटौड़े में मासूम का शव जलाना चाहते थे दरिंदे

बिटौड़े में मासूम का शव जलाना चाहते थे दरिंदे

Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बिटौड़े में मासूम का शव जलाना चाहते थे दरिंदे
फलावदा/मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम की अपहरण और गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में आरोपियों ने नया खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या के बाद बच्ची के शव को बिटौड़े में फूंकने की कोशिश में थे। लेकिन किसी के आने के डर से वह शव को ईख के खेत में छोड़कर भाग निकले थे।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार दोनों हत्यारोपी पप्पू और योगेश फलावदा के उर्स मेले में लगा झूला संचालित करते थे। जबकि झूले के मालिक विनोद निवासी गाजियाबाद को भी इस मुकदमे में साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। अभियुक्त पप्पू ने बताया कि वह बच्ची को बहला फुसलाकर खेत में ले गया था, जहां उसने योगेश को भी बुला लिया था। दरिंदगी के बाद पप्पू ने बच्ची के शव को बिटौड़े में जलाने की बात कही थी, ताकि किसी को लाश न मिलने के बाद मामला वहीं दब जाएगा। लेकिन योगेश ने कहा था कि शव को यहीं छोड़कर चलें। यदि कोई आ गया तो पता चल जाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

भाजपा सांसद संजीव बालियान ने दी सांत्वना
बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रविवार को फलावदा में लोगों का तांता लगा रहा। मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद डॉ. संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार को सांत्वना के साथ आर्थिक सहायता दी। साथ ही कहा कि पीड़ित पक्ष को शासन से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह ने आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई दुखद घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार के माध्यम से हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जिपं. सदस्य मुकेश, अशोक सैनी, अनुज सैनी, राजकुमार, संदीप प्रधान, रविंद्र सैनी, देवदत्त सैनी, विवके, महावीर, प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से पहले उजड़ा मेला
फलावदा में सालाना उर्स मेला लगता है। गैंगरेप और बच्ची की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन व मेला कमेटी ने एहतियात के तौर पर शनिवार को ही मेला बंद करा दिया था। रविवार को मेला पूरी तरह से हटा लिया गया और दुकानदार लौट गए।

युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला
कस्बा फलावदा में दोनों समुदाय के युवाओं ने आगे आकर बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकाला।
नम आंखों और हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरे युवाओं ने हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। युवाओं ने कहा कि मासूम के साथ जो घटना घटित हुई है, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कैंडल मार्च कस्बे के पैठ बाजार, मेन बाजार व मेन रोड पर निकाला गया। इस मौके पर सुहेल रिजवी, वक़ार फरीदी, अरशीयान, रहमान, फैज अंसारी, अशहर, अनुज सैनी, राजकुमार, प्रिंस आर्य, मोहित मुखिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed