फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गेसूपुर मे दो पक्षों मे संघर्ष,13 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम

गेसूपुर मे दो पक्षों मे संघर्ष,13 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम

Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गेसूपुर मे दो पक्षों मे संघर्ष,13 नामजद समेत 15 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा कायम
किठौर।
विज्ञापन

ग्राम गेसुपुर में शुक्रवार को मामूली बात पर जातीय संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुुंची और बावलियों को लाठी भांजकर खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तेरह लोगों को हिरासत में लिया है। इस बाबत पुलिस की ओर से एक दर्जन से अधिक नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि गेसुपुर में काफी समय से जाट और दलित पक्ष में रंजिश चल रही है। हालांकि दोनों पक्षों का समझौता भी हो चुका था। बताया कि शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कुछ युवकों में कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि शाम को जाट बिरादरी के कुछ युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में दलित पक्ष के कुछ युवक खडे़ थे। उन्होंने बाइक सवार युवक का हाथ पकड़ लिया तथा बाइक साइड में चलाने की हिदायत दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। बताया कि झगडे़ में गांव में दलित पक्ष का एक रिश्तेदार पिट गया। इस पर दलित पक्ष में आक्रोश उत्पन्न हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन

सीओ किठौर हरिमोहन सिंह, परीक्षतगढ़ पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और बवालियों को लाठी भांजकर खदेड़ा। पुलि ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए माछरा भेजा। इस मामले मेे पुलिस ने एक पक्ष के गेसुपुर निवासी अभिषेक पुत्र श्यामलाल, जसविंद्र पुत्र सुदेशपाल, राजन पुत्र महेश पाल, गौरव पुत्र नरेश ठेकेदार, भूपेन्द्र पुत्र रामपाल, अंकुर पुत्र जगवीर, चिंकी पुत्र गुड्डूू, नुकुल पुत्र गंगावल तथा 15 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष निलवा थाना मवाना निवासी किरणपाल पुत्र फत्तू, गेसुपुर निवासी गौरव पुत्र जयकरण, जयकरण पुत्र गंगादास, गौरव पुत्र देवेंद्र, प्रताप पुत्र कृष्णपाल के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा कायम किया। वहीं, पुलिस ने गेसूपुर निवासी राहुल पुत्र बलजीत, आन पुत्र लल्लू, राकेश पुत्र गंगादास, चंद्रपाल पुत्र बलजीत, टीटू पुत्र जयकश, सुकराम पाल पुत्र बलजीत, अनिल पुत्र हरपाल, हर्ष पुत्र श्यामलाल, परमजीत पुत्र सुरेंद्र के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमा के लिए चंदा एकत्र
गेेेसुपुर में गत वर्ष दलित और जाट बिरादारी के बीच हुए बवाल में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। किसी तरह पुलिस, एसडीएम मवाना, सीओ एलआईयू के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बताया कि बीते शुक्रवार को दोनों पक्षों में बवाल के बाद पुलिस अंबेडकर बदलवाने का निर्णय किया। इस पर थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बैठक करके चंदा एकत्र कराया तथा एक दरोगा को हस्तिनापुर भेजकर प्रतिमा मंगाई।

कौन लगा रहा है गेसुपुर की अमन चेन को आग
थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार त्यागी का कहना है कि गेसुपुर में लगातार हो रही घटना से पुलिस भी चिंतित है। गेसुपुर की अमन चैन में कौन शांति को पलीता लगा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और आसपास बिक रही शराब गांव में फसाद तथा भाईचारा को नुकसान पहुंचा रही है।
मुख्य बातें
गांव में तनाव ते चलते पुलिस बल तैनात, आरोपियों का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed