{"_id":"5a92ba6c4f1c1bf07b8b943d","slug":"15195656411-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकीय जांच को सीएचसी में गई छेडछाड पीडिता को महिला पुलिस की मौजदूगी में दो आरोपियों ने जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सकीय जांच को सीएचसी में गई छेडछाड पीडिता को महिला पुलिस की मौजदूगी में दो आरोपियों ने जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया।
Updated Sun, 25 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कस्बा सिंह निवासी छेड़छाड़ की पीड़ित को आरोपियों ने सीएचसी से महिला पुलिस की मौजूदगी में जबरन उठाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पाकर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि पीड़ित की पहले रिपोर्ट दर्ज है। आज की घटना की तहरीर नहीं मिली है।
कस्बा निवासी विवाहिता ने 22 फरवरी को मवाना थाने में शकील, आसू पुत्रगण रफी व बिट्टू निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह के खिलाफ बीती 17 फरवरी को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। रविवार दोपहर पीड़िता को पुलिस ने चिकित्सकीय जांच के लिए महिला सिपाही के साथ सीएचसी भेजा था। पीड़िता महिला सिपाही के साथ सीएचसी में चिकित्सक के इंतजार में बैठी थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान शकील और आसू वहां पहुंचे तथा उसको जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की होते देख महिला सिपाही ने थाने को सूचना दी। जिस पर फैंटम मौके पर पहुंची परंतु आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़िता ने आज की घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि महिला की रिपोर्ट दर्ज है। बयानों के आधार पर पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया था। आज की घटना के संबंध में अभी तक पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है।
मुख्य बातें
धक्का-मुक्की होती देख महिला पुलिस ने दी थाने में जानकारी
फैंटम के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गए आरोपी