{"_id":"5a8c91974f1c1b4e588b9e1f","slug":"151916196612-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा-भांजे पर जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा-भांजे पर जानलेवा हमला, फायरिंग
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में मंगलवार शाम मामा-भांजे पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान फायरिंग से भगदड़ मच गई। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए। पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम फेज वन निवासी अधिवक्ता गौरव मलिक अपने भांजे देवराज के साथ डीएच मार्केट में खरीददारी करने गए थे। इस दौरान देवराज दुकान के बाहर मोबाइल फोन पर बात करने लगा। इसी बीच दो बाइकों से पांच युवक वहां पहुंचे और देवराज पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। शोर सुनकर गौरव जब भांजे को बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई।
इसी दौरान देवराज का दोस्त वरुण राठी वहां पहुंचा तो इन युवकों ने उसके सिर पर भी लाठी से प्रहार कर दिया। आरोप है कि युवकों ने तमंचे एवं पिस्टल से अधिवक्ता एवं उसके भांजे पर जान से मारने की नीयत से फायर किए। सूचना पर एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पीड़ित अधिवक्ता ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ के अनुसार दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।