फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारपीट की सूचना पर गई पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ाया

मारपीट की सूचना पर गई पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Thu, 15 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर गई पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ाया
सरूरपुर।
विज्ञापन

हर्रा कस्बे में दो पक्षों में झगड़े की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को दौड़ाया। वहीं, दरोगा के बैज उतरवाने तक की धमकी दे डाली। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करना तो दूर अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, एसएसआई घटना की जानकारी से इनकार कर रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को हर्रा में रिश्तेदारों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने कस्बे में आए मेहमानों को थाने में जाकर तहरीर देने की सलाह दी। इसी बीच दरोगा अपने साथ सिपाही को लेकर कस्बे में पहुंचे और जानकारी करने लगे। यहां हर्रा निवासी युवकों ने उन्हें घेर लिया तथा मारपीट पर उतारू हो गए। विरोध बढ़ता देख पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। इस दौरान कस्बावासियों ने दरोगा के बैज उतरवाने तक की धमकी दे डाली। लोगों के दुस्साहस के सामने खाकी बौनी साबित हुई। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करना तो दूर उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। वहीं, कस्बे के नेताओं ने थाने में बैठकर समझौता करा दिया। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि दरोगा थाने पहुंचकर जानकारी देगा तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कंट्रोल रूम से दो पक्षों में झगड़े की जानकारी पाकर पहुंची थी पुलिस
पुलिस ने समझौता कर मामले को रफा-दफा किया, थाना प्रभारी ने किया जानकारी से इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed