{"_id":"5a75eef14f1c1bd34b8b6986","slug":"151767853010-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्षितगढ में मिला महिला शव का रूकसाना का निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिक्षितगढ में मिला महिला शव का रूकसाना का निकला
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरी के जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान शनिवार को किठौर निवासी रुकसाना के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वहीं, किठौर पुलिस ने मृतका के पति समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
एसओ राजेन्द्र कुमार त्यागी ने बताया कि बीती 22 जनवरी को किठौर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी शेरू पुत्र बुंदू ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी बहन रुकसाना (32) घर से बाजार सब्जी खरीदने गई थी। वह इसी दौरान संदिग्ध हालात में लापता हो गई। इस बाबत थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरी के जंगल में एक महिला का शव मिला था। शनिवार को शेरू और उसके परिजनों को बुलाकर इसकी पहचान कराने का प्रयास कराया, लेकिन चेहरा कुचला होने के चलते कामयाबी नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजन मेरठ पोस्टमार्टम हाउस गए और हाथ-पांव देखकर शव की पहचान रुकसाना के रूप में की। एसओ ने बताया कि महिला की शादी करीब 10 साल पूर्व मवाना निवासी आस मोहम्मद पुत्र उल्लामेहर के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन होेने के चलते महिला करीब डेढ़ साल से बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। एसओ ने बताया कि रुकसाना की हत्या धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके की गई है। वहीं, पहचान मिटाने केे लिए चेहरा कुचला हुआ था। पुलिस ने मृतका के पति समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मुख्य बातें
किठौर निवासी महिला का शव बीती दो फरवरी को हुआ था बरामद
पुलिस ने पति समेत कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया