फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस लाख की लूट का आरोपी पुलिस रिमांड पर

दस लाख की लूट का आरोपी पुलिस रिमांड पर

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
दस लाख की लूट का आरोपी पुलिस रिमांड पर
खरखौदा/मेरठ। लुटेरों के गैंग के सरगना को शनिवार को पुलिस ने रिमांड पर लिया तो कई मामले सामने आए। कुख्यात की निशानदेही पर सीओ ने हापुड़ रोड स्थित एक खोखे के पास की झाड़ी से एक लाख रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। यह गैंग आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। कुख्यात सीसी टीवी फुटेज में कैद होने के बाद एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल के अनुसार तीन दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र के कुरेशियान मोहल्ला निवासी इरशाद अपने मुनीम राशिद के साथ हापुड़ रोड पर अल शाकिब मीट फैक्ट्री में पशु खरीदने के लिये आ रहा था। हापुड़ रोड पर घोसीपुर के सामने पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों उनकी बाइक रुकवा ली और तमंचे के बल पर पशु व्यापारी इरशाद से 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस जांच में तारापुरी निवासी लियाकत, शाहनवाज, ईशू व आमिर के नाम सामने आए थे। जिसमें पुलिस ने लियाकत व शाहनवाज से एक लाख तीन हजार की रकम बरामद कर जेल भेज दिया था। लेकिन ईशू व आमिर ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। पुलिस ने पहले ईशू को रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमिर को छह घंटे की रिमांड पर लिया। जिसने पूछताछ में खरखौदा व लिसाडीगेट में भी बीस दिसंबर को पशु व्यापारी से 6.5 लाख की रकम लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने बाद में बिजली बंबा क्षेत्र से एक खाली पडे़ प्लॉट से आमिर की निशान देही पर एक लाख एक हजार रुपये व एक तमंचा भी बरामद कर लिया। आमिर ने बताया कि लूट के दौरान वह बाइक चला रहा था, बाद में बाइक को जंगल में खड़ी करने के बाद पैसे को पॉलिथीन में रखकर झाड़ी में मिट्टी में दबा दिया था। तमंचा भी वहीं रखा था। आमिर ने बताया कि 6.5 लाख की लूट में उसके हिस्से में सिर्फ 1.75 लाख रुपये आए थे। 74 हजार रुपये उसने अपनी प्रेमिका के साथ दिल्ली में शॉपिंग और अन्य मामले में खर्च कर दिए। जब अखबार में फुटेज छपी तो उसने सोचा कि कहीं पुलिस एनकाउंटर न कर दे, इसलिए जेल चला गया। आमिर पर लूट के सात मामले दर्ज हैं। रिमांड के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed