फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी प्रधानमंत्री से गुहार

दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी प्रधानमंत्री से गुहार

Wed, 17 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने लगायी प्रधानमंत्री से गुहार
मवाना/मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना नौचंदी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने पर पीड़िता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर केस दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गलत निगाह रखता था। इसकी शिकायत उसने कई बार पति व सास से की। लेकिन दोनों ने उसके साथ ही गालीगलौज की। बीती 20 दिसंबर की रात जब उसका पति बाहर गया था तो ससुर ने उसके कमरे में पहुंचकर बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने अपने माता-पिता को बताया तो उन्होंने आरोपी ससुर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पत्र में प्रधानमंत्री से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नौचंदी संजय तोमर का कहना है कि पीड़िता द्वारा थाने पर कोई तहरीर या शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। यदि पीड़िता थाने पर तहरीर देती है तो उसकी एफआईआर दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप, नौचंदी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed