{"_id":"5c954662bdec22144631869b","slug":"151553286754-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष में फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष में फायरिंग, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग घायल
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार को दो पक्षों में बच्चों के विवाद में संघर्ष हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार चल गए। संघर्ष में छह लोग घायल हो गए। जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह गुल्लू पुत्र खुरशैद व शाहिद पुत्र फरमूद के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ ही देर में मामला गाली-गलौज तक पहुंचा तो देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान दर्जनों राडंड फायंरिंग भी हुई। खूनी संघर्ष में शाहिद और फरमूद धारदार हथियार लगने से घायल हो गए। जिनमें से शाहिद के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे गंभीर हालत में मेरठ भर्ती कराया गया है। रिहाना, तालिब आदि सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि एक की हालत गंभीर बनी है। एक पक्ष ने तहरीर दी है और दूसरे पक्ष के लोग फरार है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन