फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भरतू नाई के नाम से दो व्यापारियों से मांगी दस लाख की रंगदारी

भरतू नाई के नाम से दो व्यापारियों से मांगी दस लाख की रंगदारी

Tue, 19 Mar 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
भरतू नाई के नाम से दो व्यापारियों से मांगी दस लाख की रंगदारी
दो व्यापारियों से भरतू नाई के नाम पर मांगी पांच-पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

इनसे से एक व्यापारी के भाई का रंगदारी न होने पर हो चुका है मर्डर
पुलिस ने दोनों को एक-एक गनर दिया, रिपोर्ट दर्ज, एक युवक चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर/मेरठ। कुख्यातों के नाम से रंगदारी मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांच दिन पहले रोहटा में व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी। सोमवार को दूसरे व्यापारी से भी पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई। रोहटा एसओ ने दोनों व्यापारियों की सुरक्षा में एक-एक गनर तैनात किया है।
रोहटा गांव के कुख्यात बदमाश भरतू नाई ने कुछ साल पहले रंगदारी न देने पर एक के बाद एक कई व्यापारियों की हत्या कर दी थी। भरतू नाई पुलिस और एसटीएफ के लिए तीन साल तक चुनौती बना रहा। रंगदारी न देने पर हत्याएं होने से रोहटा से काफी लोग पलायन भी कर चुके हैं। रोहटा के दो बडे़ कीटनाशक व खाद व्यापारी हर्ष गोयल व सुमित गोयल ने बताया कि सोमवार को उनके पास दो अंजान नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने खुद को भरतू नाई बताते हुए कहा कि पांच-पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो, जमानत में खर्च करने हैं। समय व जगह बाद में बता दी जाएगी। यदि रुपये नहीं दिए, तो अंजाम पहले की तरह खौफनाक होगा। बताया गया कि भरतू नाई पूर्व में हर्ष गोयल के परिवार के विमल गोयल की रंगदारी न देने पर हत्या कर चुका है। इसके चलते परिवार वाले ज्यादा दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों व्यापारियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कई शूटर रडार पर
रोहटा निवासी कुख्यात मोनू जाट मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। भरतू नाई दूसरे जिले की जेल में है। दोनों पर रंगदारी और हत्या के 20 से अधिक मुकदमे हैं। पुलिस को कई शूटरों पर भी शक है। जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई, उसे सर्विलांस पर लगाकर एक युवक को चिह्नित किया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल दोनों व्यापारियों को एक-एक गनर दे दिया है। सुमित गोयल से पांच दिन पहले भी चिट्ठी भेजकर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनवीर सिंह, एसओ रोहटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed