फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सगी बहनों से छेड़खानी, पांच लोगों पर केस दर्ज

सगी बहनों से छेड़खानी, पांच लोगों पर केस दर्ज

Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सगी बहनों से छेड़खानी, पांच लोगों पर केस दर्ज
मेरठ। घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट से आहत होकर पलायन की चेतावनी देने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र की दो सगी बहनों का आरोप है कि उनके मोहल्ले के ही तीन भाई और उनके दो दोस्त उनके घर में घुसकर छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप था कि ये लोग गोकशी भी करते हैं। चार दिन पहले बहनों ने अपने घर पर पलायन का बोर्ड भी लगा दिया था। ये मामला चर्चाओं का विषय बना था। सोमवार को भी दोनों बहनों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की थी। इस पर एसएसपी के निर्देश पर देर रात पुलिस ने इरशाद, कल्लू, नौशाद (तीनों भाई) के अलावा उनके दोस्त शहजाद और अरशद के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इनमें शहजाद नाम का व्यक्ति सदर क्षेत्र के एक गर्ल्स स्कूल में घुसकर छात्रों से मारपीट के मामले में भी आरोपी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed