फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रजपुरा ब्लॉक प्रमुख पुत्रों ने दूसरे संप्रदाय के युवक को पीटा , पांच पर रिपोर्ट दर्ज

रजपुरा ब्लॉक प्रमुख पुत्रों ने दूसरे संप्रदाय के युवक को पीटा , पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा ब्लॉक प्रमुख पुत्रों ने  दूसरे संप्रदाय के युवक को पीटा , पांच  पर रिपोर्ट दर्ज
ब्लॉक प्रमुख के पुत्रों व भतीजों ने युवक को पीटा
विज्ञापन

गंगानगर। इंचौली क्षेत्र के कुनकुरा गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर ब्लॉक प्रमुख के पुत्रों व भतीजों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुनकुरा गांव में गुलजार पुत्र कमरुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। परिजनों के मुताबिक गुलजार का पुत्र आमिर लखनऊ में काम करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव के ही अंकेश चौधरी के साथ तोफापुर से लौट रहा था। रास्ते में रजपुरा ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र के पुत्रों व भतीजों ने उन्हें रोककर हॉकी डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने आमिर को बुरी तरह पीटा। बीच बचाव में आए अंकेश की भी पिटाई कर दी। बाद में परिजन घायल आमिर को लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। परिजनों ने ब्लॉक प्रमुख के पुत्र अंकित, छोटू, भतीजे शैंकी, अंकित पुत्र सुंदर व अश्वनी पुत्र हरभजन के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें टरका दिया और शुक्रवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज की। एसओ इंचौली पंकज शर्मा के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़ितों ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धमकी दी कि हमारी कहीं भी शिकायत कर लेना, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। अब आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed