फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिहार में शकील का चलता है सॉल्वर गैंग

बिहार में शकील का चलता है सॉल्वर गैंग

Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बिहार में शकील का चलता है सॉल्वर गैंग
मेरठ। एसटीएफ के अनुसार सॉल्वर गैंग के मास्टर माइंड शकील का बिहार में भी सॉल्वर गैंग चलता है।
विज्ञापन

एसटीएफ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि गांव कुरड़ी बागपत निवासी शकील तीन साल पहले यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में पास हो गया था। अभी उसका मेडिकल होना बाकी था। शकील ने पूछताछ में बताया कि उसने बिहार के गया जिले समेत तीन जिलों में रेलवे की ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग के कई सदस्यों को बैठाया था। जिसने कई युवकों को परीक्षा पास कराकर मोटी रकम वसूली थी। लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थी को आगे की प्रक्रिया खुद पास करने के लिए कहा जाता था।
शकील के सरगना अरविंद राणा और कवि व एक अन्य युवक हैं। जिनकी तलाश में एसटीएफ की टीमें लगी हैं। शकील ने बताया कि वह बिहार के अलावा हरियाणा में भी भर्ती परीक्षाओं के नाम पर खेल कर मोटी रकम वसूल चुका है। यह भी बताया कि गिरोह में आधा दर्जन युवक थे जिन्होंने पूछताछ में बताया था कि मेरठ में वह पहली बार पहुंचे थे। वहीं, बागपत निवासी अरविंद राणा पहले भी पुलिस भर्ती परीक्षा के अलावा रेलवे समेत कई भर्तियों के नाम पर कई करोड़ की ठगी कर चुका है। जिसका कई राज्यों में कोचिंग सेंटर संचालकों से भी नजदीकी है।
विज्ञापन

कई कोचिंग सेंटर रडार पर
पुलिस परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग के भंडाफोड़ के बाद एसटीएफ यूपी समेत कई राज्यों के कोचिंग सेंटरों की जांच में जुट गई है, जो नाम शकील ने बताए थे। उन कोचिंग सेंटरों के संचालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन निकलते ही ठगी में लग जाता था गैंग
पुलिस भर्ती या अन्य विभागों की नौकरी के लिए जैसे ही आवेदन निकलते थे तो गिरोह ठगी के लिए लग जाता था। शकील ने बताया कि कोचिंग में अपने गिरोह के युवक को 15-20 दिन के लिए फीस देकर कोचिंग कराते थे जिससे अन्य अभ्यर्थियों से संपर्क किया जा सके। या फिर कोचिंग सेंटरों से संपर्क करते थे। करीब 100 से अधिक कोचिंग सेंटरों से अरविंद राणा, शकील और कवि के संबंध बताए गए हैं जिनकी जांच हो रही है।

नेटवर्क को खंगाल रहे
कोचिंग सेंटरों को लेकर एसटीएफ अलग से काम कर रही है। इस गिरोह में जो भी शामिल हैं, उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दूसरे राज्यों की टीम से भी इसमें मदद ली जाएगी। -आलोक प्रियदर्शी, एएसपी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed