{"_id":"5b1c35084f1c1b614d8b5997","slug":"151528575240-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं की रोजा इफ्तार का विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेताओं की रोजा इफ्तार का विरोध
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। 12 जून को दिल्ली रोड स्थित फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में भाजपा सांसदों और विधायकों को रोजा इफ्तारी में बुलाने को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। इसको लेकर शनिवार को कॉलेज के बाहर पोस्टर और बैनर लगा दिए गए।
युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली का कहना है कि हापुड़ रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप पर टेंपो चालक इनाम अंसारी की हत्या में कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश है। पीड़ित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वह भाजपा नेताओं को रोजा इफ्तारी के लिए कॉलेज में नहीं घुसने देंगे। इसको लेकर कॉलेज के बाहर बैनर भी लगा दिया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता का कहना है कि प्रशासन की अनुमति से यह रोजा इफ्तारी की परमीशन हो चुकी है। अगर किसी ने इसका विरोध किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
इस रोजा इफ्तार पार्टी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गय्यूरूल हसन रिजवी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली के साथ ही भाजपा सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायकों के साथ अन्य पदाधिकारियों को निमंत्रित किया गया है। आयोजक कुंवर बासित अली के अनुसार करीब 10 हजार लोग इस रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
खास बातें:
पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए