{"_id":"5ae4e2794f1c1b6e098b6d9a","slug":"151524949625-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सामान चोरी करती युवती पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से सामान चोरी करती युवती पकड़ी
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। घर में चोरी करती किराएदार छात्रा की तीसरी आंख ने पोल खोल दी। लालकुर्ती पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाहक एसओ लालकुर्ती दिनेश मलिक के मुताबिक वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी व्यापारी प्रदीप गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता ने शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया गया कि उनके घर में कई दिनों से चोरी हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। जिसकी फुटेज में उनके यहां किराएदार रही मुजफ्फरनगर निवासी एमसीए की छात्रा चोरी करती कैद मिली। रश्मि ने पुलिस को वह फुटेज भी सौंपी।
एसओ के अनुसार छात्रा ने पूछताछ में बताया कि उसने किराए पर रहते समय रश्मि के मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। मकान मालिक जब भी घर से जाते थे। तभी वह चोरी करती थी। छात्रा से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। आरोपी छात्रा शहर में ही योग सेंटर भी चलाती थी। एसओ के अनुसार छात्रा जहां भी किराए पर रहती थी, वहां की डुप्लीकेट चाबी बनवा लेती थी। मकान खाली करने के बाद डुप्लीकेट चाबी से चोरी करती थी।