फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजे, हंगामा

मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजे, हंगामा

Sat, 24 Mar 2018 02:35 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजे, हंगामा
पत्नी की सहेली को भेजे अश्लील फोटो
विज्ञापन

थाने में एक घंटे चला बखेड़ा, मान-मनौव्वल के बाद समझौता
मेरठ।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पत्नी की सहेली को अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद दूसरी महिला परिवार समेत थाने पहुंच गई। उसने आरोपी को थाने बुलवा लिया। थाने में एक घंटे तक उनमें वाद-विवाद होता रहा। बाद में आरोपी की पत्नी ने सहेली से माफी मांग कर पति को जेल जाने से बचाया।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की दो महिलाओं का एक-दूसरे के यहां काफी आना जाना था। हमउम्र होने की वजह से वह सहेली भी थीं। इस बीच एक महिला के पति ने पत्नी की सहेली का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे अश्लील मैसेज भेज दिए। लेकिन उसने नजरदांज कर दिया। इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई। उसने दोबारा महिला के व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो भेज दिए। इन्हें देख महिला का पारा चढ़ गया। वो परिवार समेत ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गई। महिला ने सारथी संस्था की प्रदेशाध्यक्ष कल्पना पांडे को थाने बुला लिया। पीड़ित महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन

मेरे पति ऐसा नहीं कर सकते
आरोपी को पुलिस ने थाने बुलवाया तो उसकी पत्नी भी पीछे पीछे पहुंच गई। महिला को सहेली द्वारा पति पर लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं हुआ। उसने कहा कि पति ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पीड़िता से उसे मोबाइल पर उसके पति द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज दिखाए। महिला ने पति का मोबाइल चेक किया तो आरोपों की पुष्टि हो गई। इस पर आरोपी सफाई देने लगा। बोला, उसे एंड्रॉयड फोन सही ढंग से चलाना नहीं आता। गलती से ये सब हो गया। लेकिन पीड़ित महिला उसकी सफाई से संतुष्ट नहीं थी। वह कार्रवाई पर अड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर पत्नी को ही आया रहम
इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसे खूब फटकार लगाई। यहां तक कि उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसने रोकर सहेली से माफी मांगी। बच्चों की दुहाई देकर पति को माफ करने की गुहार लगाई। आरोपी ने भी हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद सारथी संस्था ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
कोट
दोनों पक्ष थाने आए थे। बाद में दोनों में समझौता हो गया। महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले में कोई लिखापढ़ी नही हुई है।
सतीश राय, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed