{"_id":"5ab2c3954f1c1bbf088b67d2","slug":"151521664917-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आरोपियों का सुराग नहीं, मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आरोपियों का सुराग नहीं, मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार आरोपियों का सुराग नहीं, मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
मेरठ। सीसीएसयू में एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में फरार तीन नामजद आरोपियों का सुराग नहीं लगा। एसटीएफ की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी का नाम भी सामने आ रहा है।
सीओ एसटीएफ बृजेश कुमार ने बताया कि विवि के कर्मचारी चंद्रप्रकाश निवासी निवासी शास्त्रीनगर, सलेखचंद निवासी सीसीएसयू कैंपस और संदीप निवासी अंबाला हरियाणा की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। इस खुलासे के बाद से तीनों आरोपियों के घर पर ताला लटका हुआ है। चंद्रप्रकाश की लोकेशन दिल्ली में बताई गई है।
वहीं, एसपी एसटीएफ आलोक प्रियदर्शी के अनुसार एसटीएफ मेरठ यूनिट की तरफ से लखनऊ मुख्यालय को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट भेजी गई है, जो मुख्यालय से शासन को जाएगी। विवि के दो कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है जिनकी गतिविधियों पर एसटीएफ नजर रखे हुए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी भी पिछले पांच दिनों से फरार है। उसके घर पर भी एसटीएफ ने दबिश दी है।
विज्ञापन
खास बातें:
एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का मामला
मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी की तलाश में एसटीएफ ने दी दबिश