{"_id":"5a2eeb3b4f1c1b9e678c107c","slug":"151513024315-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में डेयरी में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर में डेयरी में चोरी
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिड़की उखाड़ डेयरी में चोरी
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के कस्तला निवासी मनोज गुर्जर की गंगानगर में पीएनबी के पास डेयरी है। रविवार रात चोर खिड़की उखाड़कर डेयरी में घुस गए। इसके बाद चोरों ने पांच हजार रुपये, घी, पनीर, मशीन और अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच भाजपा नेता और व्यापारियों ने एसओ का घेरकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि क्षेत्र में वारदात बढ़ती जा रही है, लेकिन रात में पुलिस गश्त नहीं करती। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
लिसाड़ीगेट में बंद मकान खंगाला
मेरठ। लिसाड़ीगेट के मदीना कॉलोनी निवासी सरफराज इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। रविवार रात नौ बजे युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी समारोह में गया था। इस बीच चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 55 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। सोमवार को पड़ोसी नफीस ने ताले टूटे देखे तो सरफराज को चोरी की जानकारी दी। पीड़ित ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।