फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंजीनियरिंग कालेज के संचालक को लूटने वालों का सुराग नहीं

इंजीनियरिंग कालेज के संचालक को लूटने वालों का सुराग नहीं

Fri, 03 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कालेज के संचालक को लूटने वालों का सुराग नहीं
इंस्टीट्यूट संचालक से लूट में लोकल बदमाशों पर शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक शोरूम के बाहर डायट इंस्टीट्यूट के संचालक से हुई ढाई लाख की लूट में आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को शक है कि घटना में लोकल बदमाशों का हाथ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के बदमाशों के चेहरों का मिलान किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी उमाश्ंाकर गोयल से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। उमाशंकर का परतापुर में डायट इंस्टीट्यूट है। वारदात के बाद बाइक से भाग रहे दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। सीओ अखिलेश भदौरिया का कहना है कि घटना में लोकल बदमाशों का ही हाथ लग रहा है। बदमाश पहले से ही शोरूम के आसपास घूम रहे थे। वारदात से पहले बदमाश मेवला पुल से नीचे की ओर से आए और वारदात के बाद मेवला पुल की ओर दिल्ली रोड पर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed