फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इटावा के बाद गायब हो गया हत्यारोपी पति

इटावा के बाद गायब हो गया हत्यारोपी पति

Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
इटावा के बाद गायब हो गया हत्यारोपी पति
मोदीपुरम/मेरठ। पत्नी के हत्यारोपी दीपक चौधरी की लोकेशन इटावा के बाद गायब हो गई। पुलिस के अनुसार दीपक पूरी प्लानिंग के साथ वारदात कर फरार हुआ। संभवत: उसने पहले से तय कर रखा था कि उसे कहां जाकर छिपना है। सर्विलांस की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वींसलैंड कॉलोनी निवासी दीपक चौधरी रविवार 31 दिसंबर की रात अपनी दूसरी पत्नी प्रीति चौधरी की हत्या कर फरार हो गया था। उसकी पहली पत्नी और प्रीति की बड़ी बहन मंजू ने एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस के अनुसार दीपक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन इटावा की मिली है। दीपक पुलिस से बचने के लिए रविवार आधी रात तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीमा छोड़ चुका था। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद इटावा में उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। संभावना है कि या तो वह इटावा के आसपास छिपा है या फिर जान बूझकर वह इटावा के आसपास मोबाइल स्विच ऑफ बंद कर कहीं आगे निकल गया। यह भी संभावना जतायी गयी कि वह यूपी छोड़कर बिहार जाकर न छिप गया हो।
विज्ञापन

केस तो ओपन है
उधर, चर्चा है कि हत्या की वजह प्रीति और दीपक के परिजनों को पता है। पुलिस को भी इसकी जानकारी लग चुकी है। केस एक तरह से ओपन है। लेकिन अभी कोई कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस भी कह रही है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी होते ही केस खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून देखकर खौफ में मासूम
मां की हत्या की खबर पाकर जब बेटा प्रांजल परिजनों के साथ घर पहुंचा तो खून बिखरा देखकर घबरा गया था, तभी से वह खौफ में है। मां को याद कर वह बिलख पड़ता है। लोगों का कहना है कि अब इस मासूम की परवरिश कौन करेगा। उधर, मंगलवार को कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। हत्या के कारणों को लेकर कॉलोनी के लोग इस संबंध में कुछ कहने से बचते रहे।

पुलिस टीम लगी है
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि हत्यारोपी दीपक चौधरी की सर्विलांस के आधार जो लोकेशन मिली, उसके आधार पर पुलिस टीम लगी है। उसके परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
प्रीति हत्याकांड
- क्वींसलैंड कॉलोनी में पत्नी को चाकू से गोदकर हुआ था फरार
- सीडीआर से चला पता, अब सर्विलांस के सहारे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed