{"_id":"5a48f0f44f1c1b6a118bafc1","slug":"151472988115-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगे जाने के मामले मे एक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगे जाने के मामले मे एक को जेल भेजा
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। करीब छह दिन पूर्व व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया है। हालांकि मुख्यारोपी अभी तक पकड़ से दूर है।
कस्बा निवासी व्यापारी विकास पुत्र कमल के घर पर बीती 25 दिसंबर को पत्र भेजा गया था। इसमें पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इससे व्यापारी के परिजनों में दहशत है। पत्र फेंके जाने से पहले भी व्यापारी के फोन पर रंगदारी मांगे जाने की कॉल आई थी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश के लिए कई युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। पुलिस ने बढ़ते दबाव के चलते घटना को वर्कआउट करने के लिए कॉल डिटेल निकाली गई। इसी आधार पर कस्बा निवासी आजाद पुत्र अनवार को जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस से मुख्यारोपी से अभी दूर है। यह सिम बीती नौ सितंबर को खरीदा गया था। इससे सिर्फ 7 बार ही कॉल की गई है। व्यापारी के साथ घटना के बाद से सिम बंद चल रहा है। दूसरी ओर जेल भेजे गए आजाद का कहना है कि जिस नंबर पर उसकी आधार कार्ड की कॉपी लगाई गई है। उसने इस नंबर का सिम खरीदा ही नहीं है। आजाद ने जेल जाते हुए कहा कि वह बेकसूर है। पुलिस उसे बेवजह फंसा रही है।