फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान में घुसकर किया हमला, घायल

दुकान में घुसकर किया हमला, घायल

Sun, 31 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
दुकान में घुसकर किया हमला, घायल
दौराला। कस्बा स्थित हेयर सैलून में शनिवार रात साथियों के साथ पहुंचे एक युवक ने दूसरे पर फावडे़ से हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दौराला कस्बा निवासी गुलशन कस्बे में हेयर सैलून चलाता है। वह बीती रात सैलून में ग्राहक के बाल काट रहा था। इसी दौरान कस्बा निवासी विपिन अपने दोस्तों के साथ सैलून पहुंचा। वहां उसके साथी हुड़दंग मचाकर गालीगलौज करने लगे। गुलशन ने मामले का विरोध कर दिया। जिस पर विपिन ने फावडे़ से हमला कर दिया। वह सिर में फावड़ा लगने से लहूलुहान हो गया। आरोपी और उसके साथी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed